बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, बालू माफियाओं से अवैध वसूली को लेकर दो पुलिस पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

सारण एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, बालू माफियाओं से अवैध वसूली को लेकर दो पुलिस पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

CHAPRA : सारण जिले के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां बालू माफियाओं से अवैध वसूली करने के आरोप में सारण पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सारण जिले में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में पु.अ.नि कुंदन कुमार तिवारी, ओपी अध्यक्ष एवं पु.अ.नि सरिता कुमारी, अवर ओपी अध्यक्ष हरिहर नाथ ओपी पर बालू माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध वसूली करने का आरोप प्रकाश में आया है।

प्रारम्भिक जांचोपरांत प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उपरोक्त दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। हरिहर नाथ ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी के निलंबित होने पर पु.अ.नि अमित राम को हरिहर नाथ ओपी अध्यक्ष पद पर पदास्थापित किया गया है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News