बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में महिला की गोली मारकर हत्या, कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस जांच में जुटी

सासाराम में महिला की गोली मारकर हत्या, कारणों का नहीं चल सका पता, पुलिस जांच में जुटी

सासाराम.... जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया टोला गांव में एक 32 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला को तीन गोली मारी गई। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं, इस घटना को लेकर परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। 

बताया जाता है कि चेनारी की रहने वाली सोनी देवी अपने 2 बच्ची के साथ सासाराम के बनरसिया में एक मकान बनाकर रहती थी। दीपावली की देर रात परिजनों को सूचना मिली कि सोनी देवी घायल हो गई हैं। आनन-फानन में उसे लोग निजी क्लीनिक में ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


 मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है और पूरे मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया है। बता दें कि मृतक महिला सोनी देवी आशुतोष दुबे की पत्नी थी। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि वे खुद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।


Suggested News