बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big breaking : सासाराम में पिता-पुत्र समेत तीन को मारी गोली, 1 की मौत

Big breaking : सासाराम में पिता-पुत्र समेत तीन को मारी गोली, 1 की मौत

Sasaram :  अभी-अभी रोहतास जिले से एक बड़ी खबर समाने आई है। जहां अपराधियों ने दिन-दहाड़े तीन लोगों को गोली मार दी है। इस घटना में जहां एक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार जिन तीन लोगों को गोली लगी है उसमे दो पिता और पुत्र बताए गए है। जिसमें पिता कमला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं पुत्र जिसका नाम संजय सिंह बताया जा रहा उसके साथ ही एक और युवक गोली लगने से गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News