बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सावन की धूम : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सावन मिलन समारोह का किया आयोजन

सावन की धूम : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सावन मिलन समारोह का किया आयोजन

KODERMA : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा महिला प्रकोष्ठ की ओर से परिचय सह सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष रमा सिन्हा और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर एवं चित्रगुप्त वंदना कर कार्यक्रम का शुरुआत किया. 

कार्यक्रम में धनबाद के जिला अध्यक्ष डी एन प्रसाद, रंजन सिंहा,   प्रमोद लाला, नीरज श्रीवास्तव, राहुल देव श्रीवास्तव उपस्थित हुए. जबकि कोडरमा अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, सुजीत अम्बष्ट, विपिन सिन्हा उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कोडरमा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति सहाय ने करते हुए सभी अतिथियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया. वहीँ उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से कोडरमा मे महिला संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम समाज के हर सुख- दु:ख में साथ रहने का प्रयत्न करेंगे. अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने पर जोर दिया. 

वही मुख्य अतिथि रमा सिन्हा ने उपस्थित सभी महिलाओं को इस सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया और दहेज मुक्त विवाह एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान की बात कही. बच्चों के डांस कार्यक्रम में आयुष सिन्हा, आरती प्रिया, चिक्की, सानवी सिन्हा, तनु श्रीकृष्णा को पुरस्कृत किया गया. जबकि सावन सुंदरी का पुरस्कार अनिमेषा सिन्हा को प्रदान किया गया. सावन महोत्सव कार्यक्रम की सफलता में उपाध्यक्ष सारिका सिन्हा, सचिव ममता सिन्हा, प्रचार मंत्री रंजीता सिन्हा, सह सचिव शशि सिन्हा, संगठन मंत्री सरिता सिन्हा, भारती सिन्हा, ममता सिन्हा, रानी श्रीवास्तव, कुमुदिनी वर्मा. रीना दराद, प्रीति सिन्हा, प्रभा सिन्हा सहित चित्रांश महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

जबकि कार्यक्रम में सुनील कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार, सोलू भारत बक्शी, रविंद्र सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, रवि भूषण प्रसाद, सुनील सिन्हा सहित जिले के सम्मानित चित्रांश बंधु उपस्थित हुए. कार्यक्रम का सफल संचालन स्मिता सिन्हा ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा महासचिव मनोज सहाय पिंकू ने किया. 

कोडरमा से आर्यन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 


Suggested News