बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

50 प्रतिशत हाजिरी के साथ कल से खुलेंगे स्कूल, ऑड-ईवन फार्मूले के आधार पर आएंगे बच्चे

50 प्रतिशत हाजिरी के साथ कल से खुलेंगे स्कूल, ऑड-ईवन फार्मूले के आधार पर आएंगे बच्चे

डेस्क... बिहार में कल से स्कूलें खुल जाएंगी। सोमवार से 50 फीसदी हाजिरी के साथ सभी स्कूलें खुलेंगी। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही चलाई जाएंगी। सरकार ने तय किया है कि एक दिन में अधिकतम 50 फीसदी ही हाजिरी होगी। देखना होगा कि क्या छात्रों के लिए 1-1 दिन के अंतर पर कक्षाएं चलेंगी। कोचिंग कक्षाएं भी शुरू की जा सकती हैं। सरकार ने कॉलेज भी खोलने का निर्णय किया है। कोरोना काल की गाइडलाइंस के तहत कई अन्य कदमों का ऐलान किया गया है।

बता दें कि  नौवीं कक्षा से नीचे के बच्चों के स्कूल आने का फैसला 18 जनवरी को लिया जाएगा। मिशनरी स्कूलों में फिलहाल कक्षाएं नहीं होंगी। केवल प्री बोर्ड की परीक्षाएं लिए जाएंगे। नौवीं के बच्चों के सेकंड टर्म की परीक्षाएं होंगी। कुछ स्कूलों ने ऑड-ईवन फार्मूले के तहत क्लास चलाने की रणनीति बनाई है। रोल नंबर के हिसाब से बच्चों को बुलाया गया है। पहले दिन ऑड तो दूसरे दिन ईवन रोल नंबर वाले बच्चे आएंगे। सरकारी स्कूल भी सोमवार से ही खोले जाएंगे। फिलहाल हाई स्कूलों के बच्चे ही आएंगे। उनकी कक्षाएं चलेंगी। 

प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन 


स्कूल प्रबंधकों की माने तो स्कूल से खोलने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल के दौरान से बचाव के लिए सभी तरह के उपाय किए गए हैं। कक्षाओं के संचालन और परीक्षाओं के आयोजन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। मास्क पहनना अनिवार्य किया है। स्कूलों ने सेनेटाइजर और खाने से पहले हैंडवाॅश अनिवार्य किया है। इधर, स्कूल खुलने के साथ बसों के परिचालन पर रविवार को फैसला लिया जाएगा।  स्कूल बसें फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ चलेंगी। एक सीट पर एक ही बच्चे बैठेंगे। बसों में सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी। 

Suggested News