बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पुलिस को देखकर भाग रहे तस्करों की स्कॉर्पियो ने मारी पलटी, पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार

बांका में पुलिस को देखकर भाग रहे तस्करों की स्कॉर्पियो ने मारी पलटी, पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार

BANKA : बांका के चांदन पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। चांदन पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गश्ती में पांडेय डीह मोड़ के पास देवघर से आ रही एक स्कार्पियो को रूकने का इशारा किया। लेकिन स्कार्पियो चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने भी उसका पीछा करना शुरू कर दिया। 

लेकिन वाहन चालक और गाड़ी को तेज करते हुए चांदन नदी के पास के गौरीपुर पंचायत के जुगड़ी गांव की ओर भागने लगे। जहां स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर पलटी मार दी। बताया जा रहा की स्कॉर्पियो में दो चालक थे। एक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो को रूकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर उसे पीछा किया गया तो चालक  भागने लगा। जहां स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जुगड़ी गांव के समीप पलटी मार दी और एक बिट्टू नाम का ड्राइवर भागने में सफल रहा। वहीं विनोद यादव उम्र 25 वर्ष थाना कर्माटांड़ जिला जामताड़ा को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया की स्कॉर्पियो में कुल विदेशी शराब 269.25 लीटर बरामद हुई। वाहन  रजिस्ट्रेशन नंबर से  मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में शराब लेकर देवघर से खड़गपुर ले जाया जा रहा था। फिलहाल गिरफ्तार चालक को पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News