जहानाबाद में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एसडीओ ने की छापेमारी, किया गया सील

JEHANABAD : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार अवैध नर्सिंग होम एवं जॉच केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जहानाबाद शहर में स्वास्थ्य विभाग एवं एसडीओ के नेतृत्व में दरधा नदी के समीप समृद्धि हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा गया। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने सेंटर संचालक से डॉक्टर की उपस्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया की इस सेंटर का लाइसेंस तो है। लेकिन जिसके नाम से लाइसेंस निर्गत हुआ है। वह व्यक्ति सेंटर में नहीं रहता है। इसे प्रतीत होता है की बिना अनुभव के कुछ लोग इस में कार्य कर रहे हैं। जिसे मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस पर सेंटर को पदाधिकारियों द्वारा सील कर दिया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि शहर में जितने भी अवैध रूप से नर्सिंग होम या अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे सूचना मिली रही है। वैसे वैसे उन लोगों पर कार्रवाई किया जा रहा है। अभी तक कुल 4 अल्ट्रासाउंड को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी अवैध रूप से नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाएंगे। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही छापामारी करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य के टीम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी करने के लिए पहुंचा। शहर में हड़कंप मच गया। कई लोग अपने शटर गिराकर फटाफट दुकान बंद कर फरार हो गए।
उन्होंने कहा की प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाने वाले एवं सेंटर चलाने वाले अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं और लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन भी सरकार के निर्देश पर लगातार उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है।
जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट