बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वाराणसी के गंगा नदी से सी-प्लेन भरेगी उड़ान, राज्य सरकार ने संभावनाओं को लेकर शुरू की तैयारी

वाराणसी के गंगा नदी से सी-प्लेन भरेगी उड़ान, राज्य सरकार ने संभावनाओं को लेकर शुरू की तैयारी

VARANASI : वाराणसी के गंगा नदी से जल्द ही विमान भी उड़ान भरती हुई नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि गुजरात के साबरमती नदी के बाद अब वाराणसी के गंगा नदी से सी-प्लेन की शुरूआत की जा सकती है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से संभावनाओं की तलाश की जा रही है।

बताया गया यह सी-प्लेन वाराणसी से गोरखपुर के बीच शुरू होगा। दोनों जगहों की दूरी 162 किलोमीटर है। जो सी-प्लेन 40 से 50 मिनट में पूरा करेगा। यह सेवा वाराणसी के गंगा नदी और गोरखपुर के रामगढ़ ताल के बीच शुरू होगा। अधिकारियों के अनुसार इसके लिए जो मानक तय हैं, उसपर रामगढ़ताल पूरी तरह से खरा उतरता है। ताल की लंबाई, चौड़ाई और गहराई मानक के अनुरूप है। अधिकारियों का कहना है कि ताल में सीप्लेन उतारने में कोई समस्या नहीं आएगी।

पानी में बनेगा हवाई अड्डा

सी प्लेन उड़ने एवं उतरने के लिए पानी में ही एक हवाईअड्डा बनाना होगा। इसकी लंबाई करीब 1160 मीटर जबकि चौड़ाई 120 मीटर होनी चाहिए। हवाईअड्डा के क्षेत्र में पानी की गहराई कम से कम 1.8 मीटर होनी चाहिए। शहर के किनारे भी विकास करना होगा। किनारे की ओर करीब 1.8 एकड़ भूखंड जरूरी है। यहां टर्मिनल आदि का निर्माण होगा। ताल में होने वाली अन्य गतिविधियों के लिए चिह्नित स्थान व हवाईअड्डा के बीच पर्याप्त दूरी होनी चाहिए। हवाईअड्डा ऐसी जगह बनाया जाएगा।

देश में सौ सी-प्लेन चलाने की है योजना

दरअसल, केंद्र सरकार सी-प्लेन में नई संभावना तलाश रही है। देश में ऐसी कई नदियां हैं, जहां सालों भर पर्याप्त पानी रहता है। अब इन नदियों को सी-प्लेन के जरिए यातायात के नए जरिए के रूप में पेश करने को कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 100 सीप्लेन चलाने की घोषणा की है। पहला सी प्लेन गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया (एकता की मूर्ति) तक संचालित किया जा रहा है। स्पाइसजेट को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गोरखपुर से वाराणसी के बीच भी सी प्लेन का संचालन तय हो चुका है। जल्द ही इसको लेकर तैयारियां शुरू की जा सकती हैं। जिस सी प्लेन का संचालन किया जा रहा है, उसमें 12 लोग एक बार में बैठ सकते हैं। 'आटर 300' श्रेणी के इस सी प्लेन का निर्माण जापान में हुआ है।


Suggested News