बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण, औरंगाबाद में करेंगे सभा को संबोधित, कैमूर में तेजस्वी भी होंगे साथ

बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण, औरंगाबाद में करेंगे सभा को संबोधित, कैमूर में तेजस्वी भी होंगे साथ

पटना: 2024 के आम चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं और कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज़्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण आज यानी गुरुवार से शुरू होगा.  औरंगाबाद में राहुल की रैली होगी. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा  औरंगाबाद में होगी. राहुल आज हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के पुलिस लाइन में उतरेंगे यहां से सड़क मार्ग से गांधी मैदान जाएंगे  और जनसभा को संबोधित करेंगे. 

बस से और पैदल होने वाली 66 दिनों की ये यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी. इससे पहले राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की थी.

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार में दूसरा चरण  के दौरान औरंगाबाद बाद शुक्रवार को उनकी कैमूर में रैली और नुक्कड़ सभाएं होंगी. कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा में होने वाले जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वामपंथी दलों के नेता भी शामिल होंगे.

राहुल गांधी रोहतास जिले के डेहरी में 15 फरवरी को सड़क मार्ग से आएंगे.जमुहार में उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है.  16 फरवरी कोसड़क मार्ग से पुरानी जीटी रोड से होते हुए सासाराम शहर होते हुए टोल प्लाजा से होकर खुर्माबाद के पास सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा कैमूर जिले में प्रवेश कर जाएंगे.बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गावती प्रखंड के धनेछा हाई स्कूल में भी उनका कार्यक्रम है. 


Suggested News