बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा MLC निवेदिता सिंह के दिवंगत पुत्र स्वप्निल की दूसरी श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कंबल भी बांटे गये

भाजपा MLC निवेदिता सिंह के दिवंगत पुत्र स्वप्निल की दूसरी श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कंबल भी बांटे गये

पटना. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सह बिहार विधान परिषद सदस्या निवेदिता सिंह के दिवंगत पुत्र स्वप्निल बाबू की दूसरी श्रद्धांजलि सभा सह कंबल वितरण बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले शिवघाट सासाराम ने आयोजित किया। इसमें गरीब अनाथों के बीच स्वप्निल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से लोकसभा सांसद छेदी पासवान, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, डेहरी के पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविकरम नारायण सिंह, जिला महामंत्री विजय स्वप्निल के पिता सुनील सिंह, नर्देश्वर तिवारी, विवेक सिंह, सत्यनारायण पासवान, शिवनाथ चौधरी, रामायण पासवान, सोनू सिन्हा, प्रभाकर तिवारी, संदीप सोनी, सुरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश श्रीवास्तव रजनीश वर्मा, मुना शर्मा, विनोद गोस्वामी संदीप ठाकुर, सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ता एवं सम्मानित सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार एवं संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह ने किया।

सांसद छेदी पासवान, विधान पार्षद निवेदिता सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष स्वप्निल बाबू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक समाज सेवी होने के साथ साथ एक इंजिनियर के रूप में भी काम करते हुए अपने कम्पनी का नाम रौशन कर रहा था। बहुत कम उम्र में ही ऐसा तेजतर्रार लड़का इस दुनिया से चला गया। इसके लिए हम सभी सच्चे मन से श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

Suggested News