बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्तव्य पथ पर आज दिखेगा आत्मनिर्भर भारत, 40 साल के बाद शुरु हो रही अनोखी प्रथा, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को अर्पित करेंगे पुष्पांजलि

कर्तव्य पथ पर आज दिखेगा आत्मनिर्भर भारत, 40 साल के बाद शुरु हो रही अनोखी प्रथा, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को अर्पित करेंगे पुष्पांजलि

PATNA: भारत आज अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आज पूरी दुनिया को विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो इस मौके पर मुख्य अतिथि हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की दोहरी थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी है। समारोह में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 13000 विशेष अतिथियों को बुलाया गया है। यह वह लोग हैं जो देश के कोने-कोने से बुलाए गए हैं। जिन्होंने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में उपलब्धि हासिल की है।

अब से थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचेंगेे। साथ ही सुबह 10:30 से परेड शुरू हो जाएगी। जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। आज पूरा देश आत्मनिर्भर भारत की झलक देखेगा। कर्तव्य पथ पर आज आत्मनिर्भर भारत दिखेगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बने सलाम मंच पर पहुंचेंगे। 

गणतंत्र दिवस की परेड 10:30 पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाने से होगी। जहां वह शहीदों और नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ मिनट बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके समकक्ष फ्रांसीसी माक्रो प्रारंभिक 'पारंपरिक बग्गी' में पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 साल की अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रही है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है और सभी से सक्षम आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में अपने योगदान देने का आवाहन किया है।

Suggested News