बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीवन में सफल राजनीतिज्ञ बनने के लिए स्वाध्याय जरूरी : रामचन्द्र प्रसाद सिंह

जीवन में सफल राजनीतिज्ञ बनने के लिए स्वाध्याय जरूरी : रामचन्द्र प्रसाद सिंह

PATNA : केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जीवन में सफल राजनीतिज्ञ बनने के लिए स्वाध्याय आवश्यक है। उन्होंने कहा की जितना आप पढ़ेंगे उतना ही आप आगे बढ़ेंगे। लाइफ में ज्ञान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। ये प्रेरणा हमें सरदार पटेल के जीवन से मिलती है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल हमारे आदर्श थे और वे एक सफल प्रशासक थे। केन्द्रीय मंत्री गुरुवार को पालीगंज के जरखा स्थित पटेल उच्च विद्यालय में सरदार पटेल की 146 वीं जयंती समारोह को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबतक सोच बड़ा नहीं होगा, तबतक कुछ नहीं होगा। क्योकि छोटी सोंच से विकास नहीं होता है। उन्होंने जेएनयू के चुनाव प्रणाली की चर्चा करते हुए कहा कि वहां चुनाव लड़नेवाले का छात्र मतदाता के साथ डिबेट होता था, तब नेता का चयन होता था। 

सिंह ने कहा कि अभी देश में 100 गीगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, उसे बढ़ाकर 450 गीगावाट करना है। हमारे प्रधानमंत्री का सोच है की विकास के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करना है। पीएम का मानना है कि विकास ही विकसित देश की निशानी है लेकिन पर्यावरण संरक्षण से ही आम जन सुरक्षित है। सिंह ने कहा कि हमारे पास प्राकृतिक संसाधन है, उपजाऊ जमीन है तो कृषि के क्षेत्र में हमें विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदैव बिहार के विकास की चिंता करते हैं इसलिए ही उन्होंने बिहार के लोगों को पौष्टिकारक भोजन मिले। इसलिए पीडीएस में उसना चावल देने व राज्य में उसना चावल के मिलों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। जदयू के कार्यकर्ताओं को उनके आह्वान व अभियान को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम होता है विकास के लिए माहौल बनाकर काम करना। आज बिहार में विकास हो रहा है। बिहार की उद्योग नीति से प्रभावित होकर कई बाहर की कंपनियां बिहार में अपना उद्योग धंधा फैला रही है। 

इस मौके पर पाटलीपुत्र के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के पहले व आजादी के बाद के भारत के नवनिर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई जो देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर प्रख्यात शिक्षाविद व जदयू के वरीय नेता डॉ. कन्हैया सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल की जीवनी से प्रेरणा लेकर सबको साथ लेकर चलने का संकल्प लें। कार्यक्रम में विधान पार्षद सीपी सिन्हा, कुमुद वर्मा, रोजिना नाजिस, पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह, पूर्व विधायक जर्यवर्द्धन यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, डॉ. विपिन यादव, कामख्या नारायण सिंह,अशोक वर्मा, जदयू नेत्री श्वेता विश्वास, जदयू नेता नंदकिशोर कुशवाहा, संतोष महतो, विशन कुमार बिट्टृ, सन्नी पटेल, डॉ ललिता, प्रवीण चन्द्रवंशी, जीतेन्द्र नीरज, उदय कुमार सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News