अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय में "वैशाली फेस्टिवल ऑफ़ डेमोक्रेसी" पर सेमिनार की हुई शुरुआत, पूर्व राष्ट्रपति के साथ कई देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

NALANDA : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय में वैशाली फेस्टिवल ऑफ़ डेमोक्रेसी पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और बिहार के राज्यपाल समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि नालंदा पूर्व से ही ज्ञान की धरती रही है। भारत मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी है। इसके लिए हम लोगों को देश दुनिया में प्रचार प्रसार करना चाहिए। वैशाली गणतंत्र के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वैशाली पुरातन गणतंत्र है।
उन्होंने कहा की कई स्थानों पर लोकतंत्र और गणतंत्र की व्यवस्था है। उस व्यवस्था को बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया था। उन्होंने कहा कि ऋग्वेद में 40 और अथर्ववेद में नौ बार गणतंत्र शब्द का प्रयोग होता है। राज्यपाल ने भी सेमिनार के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
नालंदा से राज की रिपोर्ट