बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्र ने बढ़ाया बिहार का मान, छठी बार निर्वाचित हुए बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्र ने बढ़ाया बिहार का मान, छठी बार निर्वाचित हुए बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

PATNA : बिहार के लिए गौरवपूर्ण  क्षण हैं कि बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र छठी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे रिकार्ड छठी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए,जो कि अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड हैं। ये एकमात्र भारतीय हैं,जिन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में इतनी बार इस पद को सुशोभित किया है। बताते चलें की मिश्र बिहार बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य हैं और बीसीआई में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके इस निर्वाचन पर बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कहा कि मिश्रा ने एक बार पुनः बिहार का नाम  गौरवान्वित किया है। अपने कुशल नेतृत्व, ईमानदार प्रयास और अपने अथक परिश्रम से उन्होंने यह मंजिल हासिल किया है। 

पटना हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा ने भी श्री मिश्रा को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने जो इतिहास रचा है। उसे अब कोई भी बिहारी शायद दुहरा नहीं पाएगा। वरीय अधिवक्ता पी के शाही, पटना हाईकोर्ट में भारत सरकार के पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल वरीय अधिवक्ता एस डी संजय व वरीय अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह ने भी मिश्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर  अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।

पटना हाईकोर्ट के विधि संवाददाताओं ने छठी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप मे वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा के निर्वाचित होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त किया। विधि संवाददाताओं में अरविन्द उज्ज्वल,आनंद वर्मा, सुरेंद्र द्विवेदी, मुकेश कुमार, प्रशांत प्रताप, देव पांडे, शम्भू शरण सिंह व प्रत्युष प्रताप सिंह ने उनके बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Suggested News