नालंदा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, मंत्री श्रवण कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

नालंदा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, मंत्री श्रवण कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

NALANDA : नालंदा के बिहारशरीफ प्रखंड के मघड़ा गुफा पर गांव में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। इसमें अयोध्या धाम से आए आचार्य श्री मिथलेशानंदनीशरण महाराज ने भक्तों को जीवन का सार बताया। 

कहा कि मानव जीवन सबसे उत्तम जन्म है। हम इस जन्म को यूं ही व्यर्थ न गंवाएं। हम जब धरती पर आए हैं, तो कुछ ऐसा कर जाएं। ताकि, जीवन के बाद भी हम अमर हो जाएं। जिस दिन हम स्वार्थ से ऊपर उठकर दूसरों के लिए जीना सीख जाएंगे। उस दिन से विश्व कल्याण होने लगेगा। लेने की नहीं देने दान करने की प्रवृति रखें। इसके पहले सैकड़ों भक्तों ने कलश शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया।

श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के ब्रजेश प्रसाद ने बताया कि यह ज्ञान यज्ञ 16 मई तक चलेगा। इसके बाद 17 मई को विशाल भंडारा किया जाएगा। यह महा यज्ञ मुख्य यजमान गुफापर निवासी निर्मला देवी एवं स्मृति शेष लक्ष्मण प्रसाद सिंह जी के सम्मान में किया जा रहा है। कलश शोभा यात्रा के बाद संध्या में मंत्री श्रवण कुमार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  का दीप जलाकर उद्घाटन किया गया।  

इस मौके पर मंत्री कुमार ने कहा कि श्री मद भागवत के आयोजन मात्र से ही सारे पाप कट जाते हैं।  कथा श्रवण से इस गांव में के लोगों का फायदा तो होगा ही साथ साथ आस पास के लोगों में भी भक्ति भावना जाग्रत होगा।  मौके पर साधना प्रसाद, विश्वास कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, विवेक, अमितेश कुमार , इंद्रदेव, चंदन, जयंत, हरिकेश चंद्र, अवनीश, अविनाश, विपुल, शैलेंद्र, जितेंद्र, राजकमल, भवदेव प्रसाद, प्रत्युष विश्वास, शिबु व अन्य ग्रामीण श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू में बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News