बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्यार में धोखा, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, प्रेमी गिरफ्तार

प्यार में धोखा, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, प्रेमी गिरफ्तार

PATNA : यौन शोषण के आरोपी शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवम पर आरा की रहनेवाली लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि वो और शिवम कपड़े की एक दुकान पर काम करते थे। वहीं पर शिवम से जान-पहचान हुई और फिर यह जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गयी। 

लड़की का कहना है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया है। उसने पिछले सात महीने से प्यार का नाटक किया और शारीरिक शोषण किया। अब जब वह गर्भवती हो गयी है तो उसके साथ शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने गर्दनीबाग स्थित महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। उसने शिवम के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

पुलिस आरोपी शिवम को अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है। आरोपी शिवम दीघा थाना इलाके का रहनेवाला है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी रविरंजना कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Suggested News