बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी से महज दो घंटे पहले दूल्हा पहुंचा हवालात, जानिए क्या है मामला....

शादी से महज दो घंटे पहले दूल्हा पहुंचा हवालात, जानिए क्या है मामला....

NEWS4NATION DESK : शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। महज दो घंटे के अंदर शादी के रस्म शुरु होने थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। मामला धनबाद के पुटकी क्षेत्र की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मुनीडीहके धोबनी लाइनगढ़ा निवासी 22 वर्षीय एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती ने यह कदम  प्रेमी की मंगलवार को शादी की बात सुनकर उठाई।  

इधर मृतका की बहन ने इस बावत थाने में रपट दर्ज कराई। मृतका के बहन की लिखित शिकायत के बाद मुनीडीह पुलिस ने मुनीडीह बस्ती के बासु बाउरी को गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी के गांव के शिव मंदिर में ही शादी की तैयारी थी। बोकारो जिले के अमलाबाद से वधू पक्ष के सदस्य मुनीडीह बस्ती आ गए थे। वर पक्ष के परिवार और रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन शादी रचाने के दो घंटे पहले ही पुलिस ने प्रेमी को हवालात में डाल दिया। 

मृतका की बहन लक्ष्मी ने शिकायत में आरोप लगाया कि बीते दो साल से बासु का प्रेम संबंध बहन सरस्वती देवी से था। दोनों हमेशा फोन पर बात करते थे। शादी करनेका झांसा देकरबासुने सरस्वती का शोषण किया। वह कहता था कि घर बनाने के बाद सरस्वती से शादी करेगा। जब शादी का समय आया, तो दूसरी लड़की से शादी रचाने की तैयारी करने लगा। यह खबर सुनकर सरस्वती मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी। सोमवार की रात बारह बजे तक मोबाइल पर बात करती रही। वहीं सुबह आठ बजे उसकी लाश कमरे में लटकती मिली। 

मुनीडीह ओपी के सअनि नवल डांग ने बताया कि मृतका की बहन के बयान पर आरोपी बासु बाउरी के खिलाफ यौन शोषण व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।


Suggested News