बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक! पत्नी के दो पूर्व ब्वायफ्रेंड और देवर के साथ पति ने रची बड़ी साजिश, पहले गला रेतकर की हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

शर्मनाक! पत्नी के दो पूर्व ब्वायफ्रेंड और देवर के साथ पति ने रची बड़ी साजिश, पहले गला रेतकर की हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

BETIA : बेतिया में एक पत्नी की गलत आदतों से परेशान होकर पति ने उसकी हत्या कर दी। हैरान करनेवाली बात यह है कि इस हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए पति ने पत्नी के दो पूर्व ब्वायफ्रेंड और अपने भाई की सहायता ली। चारों ने पहले विवाहिता की हत्या की और सभी ने शव के साथ दुष्कर्म किया। इस वीभत्स घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृत महिला का नाम प्रीति बताया है। 

यह घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण के योगापट्टी के मच्छरगांवा नगर पंचायत की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का पूर्व में वाहन चालक राहुल से प्रेम प्रसंग था। बाद में राहुल को छोड़कर महिला दूसरे वाहन चालक अखिलेश के संपर्क में आ गई। इससे राहुल नाराज हो गया। 

इधर, राहुल का प्रेम-प्रसंग प्रीति से चलने लगा। अखिलेश और महिला का आपत्तिजनक वीडियो प्रीति ने बना कर महिला को दे दिया। वीडियो से वह अखिलेश को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगी। इससे अखिलेश भी नाराज चलने लगा।

पति ने भाई और दोनों आशिकों संग रची साजिश

इधर, पति और देवर महिला के अवैध प्रेम-प्रसंग से नाराज चल रहे थे। शनिवार की रात महिला के पति, देवर, राहुल और अखिलेश ने मच्छरगांवा-देवराज पथ में शायरी माई मंदिर के पास अर्द्धनिमित दुकान के भवन में मीट व शराब की पार्टी की। यहीं पर चारों ने महिला की हत्या की शाजिश रची। 

हत्या के बाद शव से किया दुष्कर्म

पति के कहने पर अखिलेश ने महिला को फोन कर घर के बगल में बागीचे में बुलाया। महिला के बगीचे में पहुंची, उसके पीछे से प्रीति भी चुपचाप वहां पहुंच गई। इधर, चारों ने पहले महिला को पीटा, इसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला को चारों उसे गन्ने के खेत के पास कब्रिस्तान में ले गये। यहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राहुल ने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। 

पांचों को भेजा जेल

घटना को अंजाम देने के बाद पांचों वहां से अपने-अपने घर चले गये। सुबह में ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। गला रेतने में राहुल कुमार का नाम सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला का पति, देवर, राहुल कुमार, युवती प्रीति कुमारी व अखिलेश बारी शामिल है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Suggested News