बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची के रिम्स में लालू प्रसाद से मिले शरद यादव, झारखंड चुनाव को लेकर हुई चर्चा

रांची के रिम्स में लालू प्रसाद से मिले शरद यादव, झारखंड चुनाव को लेकर हुई चर्चा

RANCHI: रांची के रिम्‍स में शरद यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू  प्रसाद से मुलाकात की है। झारखंड चुनाव को लेकर शरद ने लालू यादव से काफी देर तक चर्चा की। शरद यादव ने कहा कि आरजेडी पूरी मजबूती से झारखंड में चुनाव लड़ रही है।


शनिवार को रिम्‍स में भर्ती लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शरद ने कहा कि लालू प्रसाद से झारखंड की राजनीति को लेकर चर्चा हुई है। झारखंड चुनाव को लेकर शरद यादव ने कहा कि यहां की सरकार के कारण बड़े पैमाने पर खनिजों की लूट हो रही है। यहां का किसान के हालात ठीक नहीं हैं। यहां हर तरह धंधा चौपट है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अलग राज्य की लड़ाई लड़ी लेकिन इस राज्य को एक बाहरी मुख्यमंत्री मिला। झारखंड आज काफी बदहाल है। संविधान को दायरे में लाना विपक्ष का काम है। एनडीए के लोग अफवाह फैलाने में माहिर हैं। 

शरद यादव के साथ वरिष्ठ आरजेडी नेता रामबाबू यादव और बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने लालू यादव से मुलाकात की। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शरद यादव 22-23 नवंबर को चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्‍स के पेईंग वार्ड में भर्ती हैं।


Suggested News