बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध पत्थर खनन की शिकायत मिलने पर रात में चांदी पहाड़ पहुंचे शेखपुरा DM-SP, मचा हड़कंप

अवैध पत्थर खनन की शिकायत मिलने पर रात में चांदी पहाड़ पहुंचे शेखपुरा DM-SP, मचा हड़कंप

पटना. शेखपुरा में चांदी पहाड़ में अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर बीती रात डीएम सावन कुमार और एसपी कार्तिकीय शर्मा ने खनन विभाग की टीम के साथ चांदी पहाड़ पहुंचे। यहां उत्खनन स्थल सहित अन्य बिंदुओं की तहकीकात की। इससे एग्रीमेंट के विपरीत कार्य कर रही कंपनियों में हड़कंप मच गया।

जिले का पत्थर उद्योग से राज्य सरकार को करोड़ों का राजस्व मिल रहा है। जिले में 7 पहाड़ के भू-भाग में उत्खनन का कार्य किया जा रहा है, जिससे करोड़ों रुपये राज्य सरकार को प्राप्त हो रहा है, लेकिन जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि लीज धारक लीज एरिया से ज्यादा पत्थर का उत्खनन कर रहे हैं। साथ ही अवैध पत्थर की ढुलाई की जा रही है। इसको लेकर एसपी और डीएम ने निरीक्षण किया।

डीएम सावन कुमार ने पत्थर उत्खनन में लगे एजेंसी को भी आवश्यक निर्देश दिया। डीएम और एसपी का देर रात पहाड़ पहुंच कर स्थलीय जांच की कारवाई से पत्थर उत्खनन में लगे एजेंसी सकते में आ गयी। साथ ही कई एजेंसी जो एग्रीमेंट के विपरीत कार्य कर रहे हैं, उनके बीच हड़कंप मच गया।

खनन विभाग, निबंधन विभाग और परिवहन विभाग से राजस्व की वसूली हो रही है। डीएम ने पत्थर उत्खनन में लगे सभी एजेंसी को हिदायत दी है कि लीज एग्रीमेंट के विपरीत किसी भी स्थिति में कोई कार्य नहीं किया जाए, अन्यथा कानूनी कारवाई की जाएगी।

Suggested News