बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा डीएम ने की मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन अभियान की शुरुआत, लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

शेखपुरा डीएम ने की मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन अभियान की शुरुआत, लोगों से की पेड़ लगाने की अपील

SHEKHPURA : आज जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत गगौर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत वन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, डॉ॰ अर्चना कुमारी आदि द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। 


इस मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में कम से कम 01 एकड़ सरकारी भूमि पर फलदार एवं इमारती वृक्षारोपण किया जायेगा। वृक्षारोपण के महत्व की चर्चा करते हुये बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा यह एक अनूठी पहल है जो न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि सांस्कृतिक जीवन, में भी इसका काफी महत्व है। 

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी ग्रामवासियों से कम से कम 01 पौधा लगाने का अनुरोध किया गया। साथ ही उसके सुरक्षित रख-रखाव हेतु अपने स्तर से प्रयास भी करें। जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा पौधो की सुरक्षा के लिए इंतजाम किया गया है जिसमें आप का सहयोग अपेक्षित है। इसके आर्थिक महत्व को बताते हुये कहा गया कि भविष्य में इमारती लकड़ी का प्रयोग पंचायतों के आर्थिक विकास में उपयोग में लाया जायेगा एवं शहरों की तरह पार्क का रूप भी दिया जायेगा। जिससे ग्रामीणों को हरित आवरण, शुद्ध वायु, ऑक्सीजन तथा मनोरंजक स्थल उपलब्ध कराया जा सकें। 

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह योजना शेखपुरा जिला में अभिनव प्रयोग के तौर पर लागू किया गया है। इससे जिला में वनों का अच्छादन में व्यापक वृद्धि होगी। प्रत्येक पंचायत को इस कार्यक्रम के तहत जोड़ा जायेगा। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, अपर समाहर्ता-सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, सभी वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, जिलास्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण के साथ-साथ पंचायत के मुखिया, प्रखंड प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण भी उपस्थित थें।

Suggested News