शेखपुरा पुलिस ने गांजा कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 4 तस्करों सहित 6 को किया गिरफ्तार

शेखपुरा पुलिस ने गांजा कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 4 तस्करों सहित 6 को किया गिरफ्तार

SHEKHPUA : शेखपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की सूचना पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 4 गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के गिरिहिन्दड़ा ,कचहरी स्थित सम्राट मॉल के अलावे कुसुम्भा और कोरमा थाना क्षेत्र से तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस रिलीज जारी किया है। जिसमें नगर थाना क्षेत्र के कचहरी स्तिथ सम्राट मॉल के पास से रविशंकर पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

जबकि गिरिहिन्दड़ा से रौशन कुमार को गिरफ्तार किया। कोरमा थानां क्षेत्र के मुरारपुर से श्रवण कुमार औऱ कुसुम्भा ओपी के ढेवसा से सतेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। जबकि कुल मिलाकर 174 ग्राम गांजा,तीन मोबाइल और 9 हजार रुपया नगद बरामद किया गया। 

पुलिस की इस कार्रवाई से गुमटी संचालको में हड़कंप मच गया है। जबकि बरबीघा में भी पुलिस ने गांजा के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर दो गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया। जिसके पास से करीब 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News