बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'मोदी रथ को बिहार से आगे नहीं बढ़ने देंगे शिवानंद तिवारी', सजा होने पर कहा- कोर्ट का मामला वकील देख लेंगे, हमारी एक मात्र चुनौती है लोकसभा चुनाव...

'मोदी रथ को बिहार से आगे नहीं बढ़ने देंगे शिवानंद तिवारी', सजा होने पर कहा- कोर्ट का मामला वकील देख लेंगे, हमारी एक मात्र चुनौती है लोकसभा चुनाव...

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी और राजद नेता शिवानंद तिवारी को बीते दिन कोर्ट ने सजा सुनाई है। दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा को अपशब्द कहने पर उन पर मानहानि का केस दर्ज था। इस मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने शिवानंद तिवारी को एक साल की सजा और अर्थदंड लगाया है। वहीं अब इल मामले में शिवानंद तिवारी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।  

इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि, कल अदालत ने अवमानना के एक मामले में मुझे एक वर्ष की सजा दी है। यह अदालती मामला है। अदालत ने अपील करने के लिए मुझे तीस दिन का समय दिया है। हमारे विद्वान अधिवक्ता मामले को देख रहे हैं। मैं इसको राजनीतिक मामला नहीं बनाना चाहता हूं। लोकसभा का चुनाव हमारे सर पर है। हमारे लिए अभी वही एक मात्र चुनौती है। 

उन्होंने कहा कि, यह बिहार है। भाजपा कभी यहाँ अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। यहां तीन ख़ेमा है। दो खेमा मिलकर बहुमत बनता है। यहां पहले से ही दोनों खेमा एक साथ भाजपा का लगाम पकड़ने के लिए तैयार हैं। 2014 में मोदी जी ने देश की जनता को, विशेष रूप से देश के युवाओं और किसानों को क्या गारंटी दी थी!  उसका क्या हुआ ? 

दरअसल, देश में आज कारपोरेट जगत और सांप्रदायिकता का गठबंधन बना हुआ है। अदानी-अंबानी द्वारा संचालित मीडिया एक तरफ देश में सांप्रदायिकता का ज़हर फैलाने के अभियान में शासक दल का मददगार बना हुआ है। दूसरी तरफ़ यही मीडिया देश की नक़ली छवि परोस रहा है। देश की हालत बहुत ही ख़राब है। हमारे यहाँ की अस्सी करोड़ आबादी का मुफ़्त के अनाज से पेट भरता है। इधर चुनाव का परिणाम आया और उधर मणिपुर में तेरह लोगों की हत्या की खबर आई। दो, ढाई महीना हो गया। मोदी जी पाँच लाख की आबादी वाले छोटे से राज्य की समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। इसलिए हमलोगों का संकल्प है कि मोदी के रथ को बिहार से आगे बढ़ने नहीं देंगे। 

Suggested News