शिवहर पुलिस ने कुख्यात अपराधी धीरेन्द्र सिंह को दिल्ली से किया गिरफ्तार, जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या का आरोप

SHEOHAR : शिवहर पुलिस ने कुख्यात अपराधी धीरेंद्र सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी पर जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध राय की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। वह पिछले कई माह से फरार था। साथ ही अलग अलग जगह से शिवहर के कारोबारी से रंगदारी भी मांग रहा था।


पिछले दिनों शहर के स्वर्ण व्यवसाई से भी 4 लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी। धीरेन्द्र की गिरफ्तारी से शिवहर पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि जिले में टॉप टेन अपराधी की सूची बनाई गई है। जिसमे गिरफ्तार धीरेंद्र दूसरे स्थान पर है जो परसौनी थाना फेनहारा मोतिहारी का रहने वाला है। 

Nsmch
NIHER

अपराधी के खिलाफ शिवहर जिले के कई थानों में 4 संगीन मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए SDPO संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक SIT गठन किया गया था। जिसने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि पिछले साल 27 जून को अहले सुबह मॉर्निग वाक के दौरान अपराधियों ने जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट