बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दबाना था ब्रेक, दबा दिया एक्सीलेटर, 300 फीट गहरी खाई में गिरी महिला, रील्स बनाना पड़ा महंगा, चली गई जान....

दबाना था ब्रेक, दबा दिया एक्सीलेटर, 300 फीट गहरी खाई में गिरी महिला, रील्स बनाना पड़ा महंगा, चली गई जान....

DESK: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का ट्रेंड चल रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर डाल रहे हैं, और अपनी फॉलोवर्स को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं रील्स बनाने के दौरान कई लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। जहां रील्स बनाने के चक्कर में एक लड़की ब्रेक लगाना भूल गई। लड़की ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दबा दी जिससे वो 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। वहीं लड़की की इस घटना में मौत हो गई। 

दरअसल, पूरा मामला महाराष्ट्र का है। यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूल गई और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे हुआ यूं कि वह कार संग 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है और लड़की की पहचान 23 साल की श्वेता सुरवासे के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़की कार चलाते हुए वीडियो शूट कर रही थी, तब यह हादसा हुआ। सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में लड़की ने रिवर्स गियर में गाड़ी चला रही थी और गलती से उसने एक्सीलेटर दबा दिया। कार खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बना रहा शक्स महिला को ब्रेक दबाने को बोलते हुए भी देखा जा रहा है। 

वहीं बचावकर्मियों को उस जगह तक पहुंचने में एक घंटे से ज़्यादा का समय लगा, जहां कार खाई में गिरी थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद युवती को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Suggested News