बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

न्यूज4नेशन की खबर का बड़ा असरः चढ़ती 'जवानी' तुझ पे लुटाउंगी गाने पर महिला कर्मी के साथ नाचने वाले रंगीले 'डॉक्टर' से शो-कॉज

न्यूज4नेशन की खबर का बड़ा असरः चढ़ती 'जवानी' तुझ पे लुटाउंगी गाने पर महिला कर्मी के साथ नाचने वाले रंगीले 'डॉक्टर' से शो-कॉज

PATNA:  बिहार के एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी के दौरान ही हॉस्पिटल में आशा कर्मी के साथ डांस कर रहे थे।वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया था। वीडियो में दिख रहा था कि भोजपुरी गाने पर रंगीले डॉक्टर साहब एक महिला कर्मी के साथ नाच रहे थे। न्यूज4नेशन ने जब यह खबर चलाई तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। खबर सामने आने के बाद रंगीले डॉक्टर से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

न्यूज4नेशन की खबर पर जागे अधिकारी

 मोतिहारी के सरकारी अस्पताल में आशा कर्मी के साथ अश्लील नृत्य वाला वीडियो वायरल मामले में सिविल सर्जन ने कार्रवाई की है। पूर्वी चंपारण सिविल सर्जन ने  सदर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण पासवान से स्पष्टीकरण की मांग की है। सिविल सर्जन ने कार्रवाई को लेकर जिला पदाधिकारी को फाइल भेज दी है। वहीं रंगीले चिकित्सा पदाधिकारी जिन्हें 2 जगहों का प्रभार दिया गया था उनसे केसरिया पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी के पद से हटा दिया गया है।हालांकि अभी भी वे मोतिहारी सदर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर बने हुए हैं। न्यूज़ 4 नेशन द्वारा खबर ब्रेक किये जाने के बाद सीएस अखिलेश्वर प्रसाद सिंह हरकत में आये। उन्होंने बताया कि पूर्व में कैसे तीस किलोमीटर दूर वाला पीएचसी का प्रभार दिया गया उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

आशा कर्मी-चिकित्सा पदाधिकारी खूब नाचे

मामला मोतिहारी का है जहां के सदर प्रखंड के रंगीले चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण पासवान ने अपने अस्पताल के आशा फैसलिटेटर के साथ खूब मजा लिया।अब चिकित्सा पदाधिकारी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चिकित्सा पदाधिकारी एक महिला कर्मी के साथ भोजपुरी गाने पर खूब थिरक रहे। महिला जो आशा फैसलिटेटर बताई जाती है वो और चिकित्सा पदाधिकारी दोनों खूब नाच रहे हैं। वीडियो में देखने से लग रहा कि वहां पर कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कमरे में गुब्बारे लगाये गए थे, मंच बना था और कार्यक्रम के उद्घाटन के वक्त दीप भी प्रज्जवलित किया गया था।  कार्यक्रम खत्म होने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने गाना बजाने का आदेश दिया और फिर शुरू हो गया डांस पार्टी....गाना बजने लगा.... चढ़ती जवानी तुझ पे लुटाउंगी ये राजा जी 


जो बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी पईयां....मैं खिड़की खोल दूंगी

 मोतिहारी सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गाना बज रहा था ...जो बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी  पईयां....मैं सबसे बोल दूंगी.........मैं खिड़की खोल दूंगी......कलियों की सेज पर मैं तुझको सुलाउंगी...। बताया जाता है कि इसके पहले भी चिकित्सा पदाधिकारी पर महिलाओं को लेकर आरोप लगे हैं।अब एक नया मामला सामने आ गया है। बड़ा सवाल यही है कि आखिर चिकित्सा पदाधिकारी ने सरकारी कार्यालय में इस तरह का कृत्य करने की छूट किसने दी? 

Suggested News