बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबबंदी से गरीबों के घर रौशन हुए : डॉ मधुरेंदु पांडेय

शराबबंदी से गरीबों के घर रौशन हुए : डॉ मधुरेंदु पांडेय

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मधुरेंदु पाण्डेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में शराबबंदी कानून लागू किए जाने से गरीबों के घर रौशन हुए हैं। कहा कि शराबबंदी महिलाओं और गरीबों के लिए वरदान साबित हुआ है। साथ ही दुर्घटना और अपराधिक हिंसक घटनाओं में भी बहुत कमी आई हैं। कहा की शराबबंदी के उपरांत महिला उत्पीड़न में भी बहुत कमी आई है। 

साथ ही जिस घरों में चूल्हे तक नहीं जला करते थे उस घर में आज रोटी के साथ साथ बच्चे भी स्कूल जाने लगे हैं। पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में न्याय के साथ चहुमुखी विकास के साथ-साथ सामाजिक सुधार के भी कई कार्यक्रम एवं योजनाएं लागू हुई है और वह सफल भी साबित होता दिख रहा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सात निश्चय पार्ट 2 बिहार को प्रगतिशील राज्य की श्रेणी में ले जाने में कामयाबी मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामाजिक न्याय का प्रणेता बताते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में वंचितों और पिछड़ों की जो अधिकार और विकास हुआ है वह अब तक पिछले किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ है।

Suggested News