बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले शुभानन्द मुकेश, सीएम ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत

जदयू में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले शुभानन्द मुकेश, सीएम ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत

PATNA : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवंगत सदानंद सिंह के बेटे शुभानन्द मुकेश आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। इसके साथ ही कांग्रेस नेता शम्भू सिंह पटेल और प्रयाग सिंह कुशवाहा ने भी जदयू का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने के बाद स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश, शम्भू सिंह पटेल और प्रयाग सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री आवास गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मौके पर तीनों नेताओं का जदयू का पट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में स्वागत किया। मुलाकात के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री संजय झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने कहा की इन नेताओं के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। 

वहीँ झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने भी जदयू प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को जदयू का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही झारखण्ड में पार्टी के गतिविधियों पर चर्चा की।


Suggested News