बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सर...हमें न्याय दीजिए! CM नीतीश के जनता दरबार में युवक ने लगाई फरियाद, कहा- हमें अपहरण के केस में फंसाया जा रहा

सर...हमें न्याय दीजिए! CM नीतीश के जनता दरबार में युवक ने लगाई फरियाद, कहा- हमें अपहरण के केस में फंसाया जा रहा

PATNA:  सीएम नीतीश जनता के दरबार में हाजिर हैं। वे फरियादियों की शिकायत सुन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। जुलाई महीने की पहली सोमवार को मुख्यमंत्री गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायत सुन रहे हैं। सीएम के जनता दरबार में एक युवक ने नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई। युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमें अपहरण के केस में फंसाया जा रहा. हमें केस से बचाइए। फरियाद की शिकायत सुन मुख्यमंत्री ने युवक को पुलिस के अधिकारियों के पास भेज दिया।

वहीं, पूर्णिया से आये दो लोगों ने जमीन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सुन मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को फोन कर निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनलोगों के मामले को देखिए। वहीं अब तक जमीन से जुड़े कई मामलों की शिकायत सुनी है। कई फरियादिय़ों ने अंचलाधिकारी की शिकायत की। 


Suggested News