देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, भरवा ली मांग में सिंदूर, रचाया विवाह, ससुराल वालों ने किया विरोध तो गजब का काटी बवाल
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां देवर के प्यार में पागल हुई भाभी ने अपने देवर से शादी रचा ली है। वहीं शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो वहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ससुरालवालों ने जब उसको घर में आने से मना कर दिया तो भाभी अपने देवर के घर पर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दी। दुल्हन धरने पर बैठी रही वहीं दुल्हन को धरने पर बैठा देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई।
दरअसल, पूरी घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरदह गांव का है। जानकारी के अनुसार 2020 में समस्तीपुर जिले की रहने वाली गुंजा की शादी बेगूसराय के बरदाहा गांव निवासी राजकुमार पोद्दार के बड़े पुत्र संतोष कुमार के साथ हुई थी। दोनों परिवार वाले ने धूम-धाम से शादी की। शादी के बाद गुंजा अपने ससुराल आई। लेकिन गुंजा को उसका पति संतोष कुमार पसंद नहीं आया। वहीं ससुराल में रहते गुंजा को अपने देवर रितिक से प्यार हो गया।
वहीं गुंजा ने अपने पति को छोड़ कर 25 जुलाई 2022 को देवर रितिक से पहले दलसिंहसराय के एक मंदिर में शादी की फिर कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी के बाद देवर से पति बने रितिक ने गुंजा को रोसड़ा में एक किराए का मकान लेकर उसमें रखे हुए था। अपने घर पर कभी नहीं लाया। इस बीच 29 फरवरी को गुंजा को पता चला कि घर वाले रितिक की दूसरी शादी करने वाले हैं, जिसके लिए सारी तैयारी हो गई है।
बताया जा रहा है कि बीते 29 फरवरी की रात में ही गूंजा अपने ससुराल बरदाहा पहुंच गई और अपने ससुराल में रहने का जिद करने लगी। लेकिन उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। ससुराल में प्रवेश नहीं मिलने पर गुंजा ससुराल के घर के बाहर धरना पर बैठ गई। काफी देर तक धरने पर बैठी दुल्हन अपने मायके चली गई। 24 घंटे के अंदर न तो सामाजिक स्तर पर और न ही पुलिस स्तर पर समस्या का समाधान हुआ।