बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है पति, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार...

दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है पति, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार...

SIWAN: सीवान जिले के मैरवा के बभनौली निवासी एक महिला अपने पति की दूसरी शादी किए जाने पर पुलिस की शरण ली है. पडिता अपने को मैरवा के बभनौली निवासी धनंजय सिंह की पहली पत्नी बता रही है।

 महिला का कहना है कि उसकी शादी 2014 में बभनौली के धनंजय सिंह के साथ धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसके ससुराली जन उसे प्रताड़ित करने लगे। अंततः कर वह अपने मायके चली गई जहां उसका पालन पोषण उसके पिता करते हैं। पीड़िता को एक 5 वर्ष की लड़की आराध्या भी है जो अपनी मां के साथ ननिहाल में ही रहती है।

 पीडिता का आरोप है कि उसके पति ने जीरादेई थानाक्षेत्र के एक गांव में दूसरी शादी की तैयारी भी कर ली है। उसके पति ने उस लड़की से सगाई भी कर लिया है। अब फरवरी के महीने में शादी की तैयारी चल रही है। 

जबकि उसका अभी तो अपने पति से तलाक भी नहीं हुआ है। ऐसे में उसके पति की शादी अन्यायपूर्ण और अवैध है। उसने थानाध्यक्ष से इस मामले में न्याय करने की गुहार लगाई है।


Suggested News