बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा एनडीए में सबकुछ ठीक

सिवान पहुंचे झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा एनडीए में सबकुछ ठीक

SIWAN : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष बचे है. इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है. अलग अलग पार्टियों के नेता जन संपर्क अभियान में जुट गए हैं. 

इसी सिलसिले में झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास आज सिवान पहुँचे. जहाँ आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. यहाँ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा की इस बार चुनाव में भाजपा के हांथों को मजबूत करना है. 

साथ ही बिहार में एक मजबूत सरकार बनाना है. उन्होंने कहा की एनडीए में सबकुछ ठीक चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलती है. 

उन्होंने कहा की मोदीजी को तीन सौ तीन एमपी मिले. इसके बावजूद उन्होंने सभी को साथ लेकर कैबिनेट का गठन किया.  

सिवान से विजय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News