बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पोकलैंड काटकर कबाड़ी को बेचने जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BIHAR NEWS : पोकलैंड काटकर कबाड़ी को बेचने जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BAGAHA : पोकलैंड काटकर कबाड़ी में बेचने के आरोप में पुलिस ने ट्रेक्टर सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर  थानाध्यक्ष अर्जुन ने बताया कि संध्या गश्ती में पुलिस जीप से एएसआई धनंजय कुमार सिंह कोतराहा की तरफ जा रहे थे कि सूचना मिली कि सरकारी स्कूल के पास एक ट्रैक्टर पर कुछ लोगों द्वारा पुराना पोकलैंड काटकर रखा जा रहा है। जिसको कबाड़ी के हाथों बेच देना है। 

सूचना के आधार पर एएसआई मौके पर पहुंचे तो मामले को सही पाया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ट्रेक्टर को जब्त करते हुए पटखौली थाना के मंगलपुर निवासी भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि उक्त पोकलेन आरसीसी कंस्ट्रक्शन की है जिसको भरत यादव तथा स्थानीय थाना के रमपुरवा निवासी निप्पू सिंह व उनके मुंशी उमा गोंड के द्वारा काटकर ट्रैक्टर पर लोड  कर बगहा के पवन सिंह कबाड़ी को बेचना चाह रहे थे। 

जिसको धनंजय सिंह जब्त करते हुए थाना ले आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त लोगों के द्वारा इससे पूर्व भी यहां से एक पोकलेन को काटकर कबाड़ में बेचा जा चुका है। एसआई धनंजय कुमार सिंह ने मामले के संबंध में कांड संख्या 66/21 दर्ज करते हुए धारा 379 411 के तहत दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 


Suggested News