बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दामाद ने सास-ससुर को चाकू से गोदकर किया घायल, दोनो की हालत गंभीर

दामाद ने सास-ससुर को चाकू से गोदकर किया घायल, दोनो की हालत गंभीर

Gaya : जिले से एक बड़ी घटना सामने आ है। जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति को उनके अपने ही दामाद द्वारा चाकू से गोद डाला गया है। घटना में गंभीर से रुप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार गया शहर के नई गोदाम ठाकुरबाड़ी गली में किराए के मकान में रहने वाले विजय ठाकुर व उनकी पत्नी इंदू देवी को उनके ही दामाद अमित कुमार उर्फ अंशु शर्मा ने चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी निशु शर्मा भी घायल हो गई। 

विजय ठाकुर की पुत्री निशु शर्मा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसने अमित उर्फ अंशु शर्मा से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से अमित लगातार उसके साथ मारपीट करता रहता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके रहने आ गई।

बीती रात्रि अमित अपने भाई के साथ उसके घर पहुंचा और किसी बात पर उसकी मां इंदू देवी के साथ बहस करने लगा। इसी बीच उसने चाकू निकाल लिया और उसकी मां इंदू देवी के गले पर वार कर दिया। 

मां की चिखने की आवाज पर जब उसके पिता विजय ठाकुर वहां पहुंचे तो उसके पति अमित ने उनके सीने पर भी चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई जिसे सुनकर उनके मकान मालिक पहुंच तो उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। 

घटना में गंभीर रुप से घायल माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार पिता विजय ठाकुर व मां इंदू देवी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। 

वहीं इस बावत निशु शर्मा की ओर से कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।  पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट                  

Suggested News