बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पापा के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने मांगे वोट, लोगों ने कहा - इस बार कोई चांस नहीं

पापा के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने मांगे वोट, लोगों ने कहा - इस बार कोई चांस नहीं

PATNA : पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन करती नज़र आईं। रविवार को होने जा रहे आखिरी चरण के चुनाव लिए सोनाक्षी ने ट्वीटर पर लोगों से आग्रह किया कि वे शत्रुघ्न सिन्हा को एक बार फिर पार्लियामेंट तक पहुंचाएं। हालांकि सोनाक्षी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि इस बार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कोई चांस नहीं है। लोग मोदी को वोट दे रहे हैं। 

सोनाक्षी ने ट्वीट करते हुए कहा - बिहार, समय आ गया है आपके अपने बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देने का. ईवीएम पर 2 नंबर दबाइए और हाथ के निशान को जिताइए।

अपने पिता के लिए सोनाक्षी के ट्वीट करते ही ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरु कर दिया। लोगों ने कहा कि शत्रुघ्न हार रहे हैं क्योंकि लोग मोदी को वोट दे रहे हैं। इस बार उनके लिए कोई चांस नहीं है। बता दें कि पटना साहिब सीट पर कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से है। 

Suggested News