बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी सिन्हा का घर 'रामायण', आज सगाई, कल करेंगी लॉग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी

दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी सिन्हा का घर 'रामायण', आज सगाई, कल करेंगी लॉग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कल यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं आज उन दोनों की सगाई होने वाली है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे वहीं अब ऑफिशियली एक होने वाले हैं। दोनों परिवारों के बीच जश्न की शुरुआत भी हो चुकी है। इसी बीच बीते दिनों हुई कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को जहीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रत्नासी के दोस्त जफर अली मुंशी ने शेयर किया है।

वहीं फोटो को शेयर करते हुए जफर ने लिखा, ‘काफी एक्साइटेड हूं और आखिरकार सोना ऑफिशियली बैंडस्टैंड बिल्डिंग के A क्लैन में आ गई हैं।’दरअसल, यह जहीर इकबाल के घर का एड्रेस है। इन तस्वीरों में जहां एक तरफ सोनाक्षी और जहीर फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में कपल के फ्रेंड्स मेहंदी सेरेमनी एंजॉय करते दिख रहे हैं।

जफर ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी-जहीर के शादी की सेरेमनी की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं शादी में शामिल होने के लिए सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के भाई और कई फैमिली मेंबर्स अमेरिका से आ रहे हैं। इस बात का खुलासा शत्रुघ्न के दोस्त शशि रंजन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कपल की रजिस्टर्ड मैरिज जहीर इकबाल के घर पर ही होगी। यह पूरे परिवार के लिए बहुत ही खुशनुमा पल है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की वेडिंग काफी अलग होने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने होने वाले पति जहीर इकबाल के घर जाकर रजिस्टर्ड मैरिज करने वाली हैं। इसके बाद उसी दिन मुंबई में दोनों का रिसेप्शन होने वाला है। ये रिसेप्शन बांद्रा में लोकेटेड शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में हो सकता है।

Suggested News