बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धोनी के रिटायरमेंट पर बोले BCCI अध्यक्ष गांगुली, चैंपियंस इतनी जल्दी खत्म नहीं होते

धोनी के रिटायरमेंट पर बोले BCCI अध्यक्ष गांगुली, चैंपियंस इतनी जल्दी खत्म नहीं होते

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद गांगुली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर भी बात की। गांगुली ने धौनी के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि भारत को महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों पर गर्व है।

जब धोनी के संन्यास की अटकलों को लेकर सवाल पूछा गया तो सौरव गांगुली ने कहा, 'चैम्पिंयस इतनी जल्दी खत्म नहीं। जब तक मैं हूं, हर किसी का सम्मान होगा।' सौरव गांगुली से प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह भी पूछा गया कि महेंद्र सिंह धौनी को लेकर टीम मैनेजमेंट या सलेक्टर्स से उनकी कोई बात हुई है। इस सवाल का जवाब देते हुए गांगुली ने कहा कि जब मैं टीम इंडिया से बाहर गया, तब भी इसी तरह की बातें होती थीं।

उन्होंने आगे कहा कि टीम से बाहर जाने के बाद मैंने दोबारा वापसी की। धौनी एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। आप उनके सब रिकॉर्ड जानते ही हैं, पूरे देश को उनपर गर्व है। उनके रिकॉर्ड और उनकी उपलब्धियां देखने के बाद उनके लिए सिर्फ तारीफ ही की जा सकती है।

साथ ही गांगुली ने यह भी कहा कि धौनी के संन्यास पर ना तो हम कोई फैसला करेंगे और ना ही मैनेजमेंट की तरफ से कोई प्रेशर होगा। संन्यास का फैसला सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धौनी का होगा। वह जैसा और जब चाहेंगे होगा।

सौरव गांगुली ने कहा, 'मेरे यहां रहते हुए हर क्रिकेटर का सम्मान होगा।' बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब से ही धौनी के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।


Suggested News