बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन एसएसबी डीजी कमांडेशन रौल से होंगे सम्मानित, ASP ओंकारनाथ सिंह को मिला एसएसबी डीजी डिस्क विथ सीसी

एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन एसएसबी डीजी कमांडेशन रौल से होंगे सम्मानित, ASP ओंकारनाथ सिंह को मिला एसएसबी डीजी डिस्क विथ सीसी

JAMUI : जमुई पुलिस के तेज तर्रार एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को एसएसबी द्वारा बड़ा सम्मान मिलने की ख़बर मिल रही ही है। साथ ही ASP अभियान ओंकारनाथ सिंह भी होंगे डीजी डिस्क विद सीसी से सम्मानित। कल ही इसकी औपचारिक घोषणा एसएसबी द्वारा की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार हार्डकोर महिला नक्सली रेणुका उर्फ रेणु कोड़ा की हुई गिरफ्तारी को लेकर दी जा रही है। रेणुका कोड़ा एक कुख्यात पच्चास हजार इनामी नक्सली है जिसकी तलाश बिहार ही नही झारखंड पुलिस को भी थी। जमुई पुलिस और एसएसबी के संयुक्त ऑपरेशन और बेहतरीन टीम संचालन के उपरांत यह हार्डकोर नक्सली रेणुका कोड़ा 13 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर ली गई थी। 

ऐसा माना जा रहा है कि यह सफलता बिहार और झारखंड पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जिसको लेकर महानिदेशक एसएसबी नई दिल्ली के द्वारा महानिदेशक कमांडेशन सर्टिफिकेट जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को और डीजी डिस्क विथ सीसी जमुई एएसपी अभियान ओंकारनाथ सिंह को मिलने जा रहा है। 

नक्सल मुक्त हुआ जमुई

इसके अलावे  एसएसबी के भी सात लोगों को डीजी डिस्क पुरस्कार मिलने जा रहा है। आपको बता दें बीते दिनों नक्सल विरोधी अभियान में जमुई पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बड़ी बड़ी सफलताएं अर्जित की है। बीते सालों में जमुई पुलिस ने कुख्यात पिंटू राणा, रेणुका दीदी, अर्जुन कोड़ा, बालेश्वर कोड़ा, सहित कई कुख्यात नक्सलियों को सलाखों के पीछे बंद करने का काम किया है और हाल ही में कुख्यात डीपी यादव को भी जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है। जिसके परिणाम स्वरूप कई सालों से जमुई जिले के नक्सल क्षेत्रों में कोई भी बड़ी घटना घटित नहीं हुई है। 

इसके साथ साथ आपको यह भी बता दे एसएसबी और जमुई पुलिस के  उत्कृष्ट योगदान और सफलतापूर्वक अभियान संचालन के साथ साथ बेहतरीन टीम समन्वय का ही नतीजा है कि अब जमुई जिले में नक्सलियों की कमर टूट गई है। लोकल इंटेलिजेंस और जवानों के अदम्य साहस का ही नतीजा है की अब जमुई जिला नक्सल मुक्त होने के कगार पर पहुंच गया है।


Suggested News