राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, मुलाकात रही बेहद खास
PATNA: बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष के रुप में नंद किशोर यादव ने शपथ ले लिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद आज यानी शुक्रवार को नंद किशोर यादव राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। वहीं राज्यपाल ने उन्होंने अध्यक्ष बनने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
इसकी जानकारी बिहार विधानसभा के सचिवायल से दी गई है। विधानसभा के संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि, " बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने आज राजभवन में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। गौरतलब हो कि बीते दिन नंद किशोर यादव निर्विरोध अध्यक्ष के लिए चुने गए हैं। दरअसल, अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए एक मात्र नंदकिशोर यादव ने नामांकन भरा था। विपक्ष से ओर से किसी ने भी नामांकन नहीं कराया था।
वहीं चुनाव के लिए गुरुवार को विधानसभा की विशेष बैठक बुलायी गई थी। नियमानुसार मौजूदा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन होने की सदन को सूचना दिए। जिसके बाद सर्वसम्मति से नंद किशोर यादव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन जाने की घोषणा की गई। सीएम नीतीश कुमार पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें अध्यक्ष के आशन पर बैठाया।