सीएम नीतीश के नालंदा में रफ्तार का कहर, एक की मौत

NALANDA: बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है। जहां मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। बताया जा रहा कि मृत युवक चण्डी बाजार में गए थे। जहां मृत ट्रक के चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। 

दरअसल,मामला चण्डी थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान का है। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के सिंथु गांव निवासी स्व.किशुन महतो के (70) वर्षीय पुत्र कामेश्वर महतो है। कामेश्वर महतो कई वर्षों से चण्डी में मनीष कुमार के यहाँ रहकर काम करते थे। मामले को लेकर मनीष कुमार ने बताया कि कामेश्वर महतो उनके घर में रहकर काम करते थे। बीती शाम चण्डी बाजार गए थे। जहां ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं इस घटना की सूचना उनके परिजन और स्थानीय पुलिस को दी गई। कामेश्वर महतो एकमात्र पुत्री की शादी के बाद कामकाज को लेकर मानपुर अपने घर से चंडी के मनीष कुमार के यहां रहने चले गए। वहीं रहकर वह घर और बाहर के कामों में हाथ बंटाते थे।

Nsmch
NIHER

चण्डी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ के मौके से फरार हो गया है। ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।