आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़, सात लोगों की मौत, कई घायल

Desk. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़ मच गई। इसमें सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हैं। दरअसल, आज आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के कंदुकुर में चंद्रबाबू नायडू की सभा थी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के चंद्रबाबू सभा में पहुंचे। इस दौरान हाथापाई और भगदड़ सेनहर में गिरने से सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये।
वहीं घटना के बाद चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गयी है। पार्टी की ओर से मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही पीड़ितों के बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शिक्षण संस्थानों में शिक्षा दी जाएगी।