देश में एक के बाद एक सामने आ रहा यूपी की ज्योति मौर्या जैसा किस्सा, अब इस शख्स ने अपनी पत्नी की शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

DESK: यूपी की ज्योति मौर्या का किस्सा इन दिनों अखबारों की सुर्खियां बटोर रही है। अभी यह मामला सलटा भी नहीं की झारखंड में भी ज्योति मौर्या जैसा किस्सा सामने आया है। दरअसल, झारखंड के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी को मजदूरी कर के पढ़ाया लिखाया और नर्स बनाया। अब उसने इसके साथ रहने से इनकार कर रही है। शक्स ने यह भी दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी पढ़ाई में 4.5 लख रुपए खर्ज किया है। वहीं पति ने इस मामले में पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। 

 बता दें कि, यह मामला साहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड अंतर्गत बांझी बाजार का है। शख्स का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए गुजरात में नौकरी की, टैक्टर चलाई और 4.5 लाख रुपए खर्ज कर उसे नर्स बनाया। वहीं जब पत्नी को नौकरी लग गई तो वह अपने पति के साथ  रहने से इनकार कर दी है। शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी 14 अप्रैल से लापता है। वह घर से ज्वेलरी और 28 हजार रुपए लेकर फरार हो गई है। इस मामले में शख्स ने अब जिला अदालत, डीसी और पुलिस अधीक्षक के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित शख्स का नाम कन्हाई पंडित है। कन्हाई की शादी 2009 में बोरियो प्रखंड के ही तेलो, बथान टोली की कल्पना कुमारी से हुई थी। शादी के बाद कल्पना ने आगे की पढ़ाई की इच्छा जाहिर की कन्हाई ने पहले तो पैसे ना होने के कारण बहुत मना किया लेकिन फिर अपनी पत्नी की जिद के आगे मान गया। कन्हाई का कहना है कि उसने कल्पना का दाखिला शिबू सोरेन जनजातीय महाविद्यालय में करा दिया। जहां से उसने 5 साल तक पढ़ाई की और फिर नर्सिंग ट्रेनिंग लेने की इच्छा जाहिर की। जिसके लिए कन्हाई उसे जमशेदपुर स्थित नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में ले गया और 2 लाख रुपये नगद फीस का भुगतान किया। कल्पना ने वहां से 2 साल यहां एएनएम की ट्रेनिंग ली।

Nsmch
NIHER

वहीं कन्हाई का कहना है कि, उसकी पत्नी ने ही उसे समझा कर बाहर कमाने के लिए भेज दिया था। जिसके बाद कोरोना के समय में भी उसकी पत्नी ने उसे घर आने से मना कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी ने बताया कि घर में आग लग गई थी जिसके कारण वह घर का सारा समान अपने मायके लेकर चली गई है। वहीं जब मार्च 2023 में पति वापस घर आया तो उसे अपनी पत्नी का व्यवहार सही नहीं लगा। पत्नी काम का बहाना कर हमेशा घर के बाहर ही रहती थी। कन्हाई का कहना है कि , 14 अप्रैल को उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। जिसके बाद अब तक वापस नहीं लौटी है। 

बताते चलें कि कन्हाई ने साहिबगंज जिला अदालत, उपायुक्त और एसपी के पास शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। उसकी मांग है कि पत्नी वो सारे पैसे उसे लौटा दे जो उसने उसकी पढ़ाई पर खर्च किए हैं। उसे, उसके बेटे की कस्टडी वापस मिले। और घर जलने के बाद जो सामान कल्पना अपने मायके ले गई थी, वह उसे सही-सलामत वापस लौटा दें।