बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल चौदह दिनों के बाद हुई खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति

पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल चौदह दिनों के बाद हुई खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति

PATNA : पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। 14 दिनों से सफाई कर्मियों अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। कुल आठ बिंदुओं पर बनी सहमति है। इसके बाद हड़ताली कर्मियों ने अपना हड़ताल वापस लिया। 

अब आउटसोर्सिंग कंपनी के सफाई कर्मियों का वेतन नगर निगम सीधे सफाई कर्मियों के खाते में ट्रांसफर करेगा।  दैनिक सफाई कर्मियों के वेतन में ₹10 की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर इस महीने में अब प्रतिदिन ₹50 की की गई बढ़ोतरी। दैनिक सफाई कर्मियों को महीने में चार साप्ताहिक अवकाश देने को लेकर नगर निगम प्रस्ताव पारित कर नगर विकास विभाग को भेजेगा।

वहीं पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि अगले 48 घंटे के अंदर मिशन मोड में पटना को पूरी तरह से साफ़ कर लिया जाएगा। गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए सभी सफाई कर्मी एकजुट हो चुके हैं।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News