बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में मिड डे मील में कीड़ा मिलने से छात्रों और परिजनों का फूटा गुस्सा, जमकर किया बवाल

बांका में मिड डे मील में कीड़ा मिलने से छात्रों और परिजनों का फूटा गुस्सा, जमकर किया बवाल

BANKA : जिले के चान्दन प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मध्याहन भोजन में बिच्छू निकलने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन में एक बड़ा सा कीड़ा मिला। स्कूल के कुछ बच्चों का कहना है कि मध्याहन भोजन में बिच्छू देखा गया तो कुछ बच्चों ने बताया कि एक बड़ा  कीड़ा देखा गया। 

इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी गई और फिर बच्चों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को भी दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और हंगामा किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मिड डे मील में घटिया भोजन परोसा जाता है। यही वजह रही कि मध्यान भोजन में छात्रों को कीड़ा वाला भोजन परोसा गया। ग्रामीणों ने इसके फोटो भी वायरल किए हैं। 

वहीं कीड़ा वाला भोजन मिलने पर ग्रामीण में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों के हंगामा को किसी तरह शांत कराया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। वहीं अभिभावकों का कहना है कि ऐसा मामला पहले भी हुआ था। यदि ऐसा मामला फिर आता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

बच्चों के अभिभावकों का कहना  कि इस तरह बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक बर्दाश्त किया जाएगा। इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने बताया कि मध्यान भोजन में कीड़ा मिला था। सूचना मिलते ही मध्याहन भोजन को फेंकवाया  गया और हमारे विद्यालय के सभी बच्चे सुरक्षित है। बच्चों के भोजन करने से पहले कीड़ा को देखा गया था जो बच्चों के खाने के पहले ही फेंकवा दिया गया। वहीं ग्रामीणों  ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से  गुहार लगाया।

बांका /चांदन से पंकज के साथ चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट

Suggested News