बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निगरानी के जाल में फंसा दारोगा, थाना के कैंपस से 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी के जाल में फंसा दारोगा, थाना के कैंपस से 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

NALANDA : नालंदा के गिरियक थाना में पदस्थापित दारोगा एस के मंडल को निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्हें थाना परिसर से रंगे हाथ 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।  बताया जाता है कि आदमपुर निवासी सुनील ने निगरानी विभाग में सहायक अवर निरीक्षक एस के मंडल के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज कराया था। 

दर्ज मामले के आधार पर निगरानी की टीम गिरियक थाना पहुंची और दारोगा को रंगे हाथों रकम लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी के डीएसपी मो जमीर उद्दीन ने बताया कि दारोगा पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले में रिश्वत मांगने का आरोप था। ट्रैक्टर छोड़ने के लिए उन्होंने सुनील से बतौर रिश्वत 8 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में 5 हजार रुपए में मामला सेट हुआ था।  

इसके बाद सुनील ने इसकी शिकायत निगरानी से की। जिसके बाद निगरानी की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। इसके अलावा उनके आवास से 18 हजार 190 रुपए अतिरिक्त राशि भी बरामद की गई है।



Suggested News