बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM से सुधाकर डरने वाले नहीं.. ! नीतीश कुमार को कहा 'बेशर्म' मुख्यमंत्री , विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और 3.5 सौ करोड़ के जहाज पर भी चढ़ेंगे ?

CM से सुधाकर डरने वाले नहीं.. ! नीतीश कुमार को कहा 'बेशर्म' मुख्यमंत्री , विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और 3.5 सौ करोड़ के जहाज पर भी चढ़ेंगे ?

KAIMUR : जिले के मोहनिया प्रखंड के डाक बंगला में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हाई-फाई भिखमंगा है जो एक कटोरा हाथ में लेकर विशेष राज्य की दर्जा मांगने दिल्ली जाते हैं और दूसरी तरफ विमान से घूमने का ख्वाब देखते हैं।

सुधाकर सिंह ने कहा की इनके राज में बिहार का विकास नहीं हुआ है जो भी विकास हुआ है साल 2005 से पहले का है। आज वह धरोहर सब खंडहर में तब्दील हो रहा है। पहले वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी की डिग्री 3 साल में मिल जाया करता था। अब वह डिग्री इनके शासनकाल में 5 साल में मिल रहा है। इन्होंने किसानों के हित में कोई काम नहीं किया है। बस देश के कोने कोने में किसानों के पैसे से घूमने का प्लान बनाया है। 

उन्होंने कहा की इनको किसानों के लिए कानून मंडी लागू करना होगा। यह कानून हम ला कर रहेगे। किसी में दम नहीं है कि मेरा विधायकी खत्म करा दे। आम जनता के दम पर चुनाव लड़कर जीते हैं। नीतीश कुमार जिस दिन किसानों के हित में काम करेंगे उस दिन से मेरा मुंह बंद हो जाएगा।


सुधाकर सिंह ने कहा की नीतीश कुमार ने कहा था की नरेन्द्र मोदी को देश से भगायेंगे। हमलोग को विश्वास था की तेजस्वी को सरकार चलाने देंगे।  लेकिन पता चला देश में घुमने नहीं जा रहे हैं।  विपक्ष को एकजुट नहीं कर रहे हैं।  बिहार के कोने कोने में गाडी से सैर करने जा रहे हैं।  

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 


Suggested News