बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भभुआ में राकेश टिकैत के साथ सुधाकर सिंह केंद्र और राज्य सरकार पर किया हमला, कहा नेताओं की पॉलिसी किसानों को लूटने की है

भभुआ में राकेश टिकैत के साथ सुधाकर सिंह केंद्र और राज्य सरकार पर किया हमला, कहा नेताओं की पॉलिसी किसानों को लूटने की है

KAIMUR : जिले में आज किसान नेता राकेश टिकैत और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का महाधरना था। जो समाहरणालय भभुआ पर आयोजित था। इस दौरान 4 दर्जन ट्रैक्टर के साथ राकेश टिकैत और सुधाकर सिंह भभुआ पहुंचे। इस किसान रैली में कैमूर रोहतास बक्सर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के भी किसान भारी संख्या में शामिल हुए। जहां भारतमाला एक्सप्रेस वे के तहत अधिग्रहण की जा रही जमीनों के कम मुआवजा को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर हमला किया। 


पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने महाधरना में कहा की पहले तो रात में चोर डाकू और आतंकवादी आते थे। लेकिन अब रात के अंधेरे में पुलिस अत्याचार करने आती है। ऐसा ही बक्सर के चौसा में किसानों के साथ पुलिस ने किया। नीतीश कुमार कहते हैं कि मोदी को हटाकर मुझे प्रधानमंत्री बनाईये। अगर मोडीफाई वर्जन ही सत्ता में आएगा। इससे अच्छा है कि देश में राष्ट्रपति शासन ही लागू हो जाए। हमारे बिहार में सिर्फ पटना से लेकर नालंदा तक ही विकास के काम हो रहा है। आप अधिकारियों से पैसा वसूलवातें हैं चोरी आप कराते हैं और पकड़े जाते हैं किसान। सरकार अगर किसानों के हित में काम नहीं करेगी तो उसे हम हिला कर रख देंगे।

राकेश टिकैत ने कहा की हमारे संयुक्त किसान मोर्चा के झंडे को सरकार ने बदनाम करने की कोशिश की। धोखे से कुछ किसानों को लाल किले पर ले गए और जो हुआ सब जानते हैं। यह देश में हिंदू सिख कराना चाहते हैं और किसानों को बांटना चाहते हैं, ऐसा हम होने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा की सभी नेताओं की एक ही भाषा है की देश के किसानों की जमीन लूट लेनी है। हमारी 2024 की कोई प्लानिंग नहीं है की कोई किसान संगठन चुनाव नहीं लड़ेगा देश में। अलग-अलग राज्यों की सरकारें अलग है पार्टियां अलग है। लेकिन पॉलिसी किसानों को लूटने की सबकी एक है। जिन किसानों की जमीन जा रही है। उस पर कब्जा नहीं होने देना है। जो हमारे किसानों की मीटिंग कलेक्ट्रेट के बाहर हुई है। लेकिन आगे से वह मीटिंग कलेक्ट्रेट के अंदर होगी। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट  

Suggested News