बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, खेल के क्रम में सांप ने काटा, झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन

अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, खेल के क्रम में सांप ने काटा, झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन

JEHANABAD: कहने को तो हम 21वीं सदी में पहुंच गए है। हमारे देश में एक तरफ चंद्रायन-3 की लॉचिंग की खुशियां मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आज भी एक क्षेत्र विशेष के लोग झाड़-फूंक और अंधविश्वास के घेरे में है। लोग आज भी झाड़-फूंक के चक्कर में अपनों को खो दे रहे हैं। 

ताजा मामला जहानाबाद का है। जहां परिजनों के अंधविश्वास ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली है। दरअसल, यह मामला शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव का है। जहां एक बच्चे को सांप ने काट लिया। वहीं परिजन उसे अस्पताल में ले जाने के जगह झाड़-फूंक कराने लगे।  

जानकारी अनुसार मृतक बालक अपने नाना के घर आया हुआ था। जहां वह खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाने की जगह परिजन ओझा के चक्कर में पड़कर झाड़ फूंक कराने लगे।

वहीं जब बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी तो आनन फानन में परिजनों ने लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे।   हालांकि, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। वहीं बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Suggested News