बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में शिक्षक बने अमिताभ बच्चन के शो KBC में पांच करोड़ जीतनेवाले सुशील कुमार, 12 साल पहले इतनी बड़ी राशि जीतकर सभी को कर दिया था हैरान

बिहार में शिक्षक बने अमिताभ बच्चन के शो KBC में पांच करोड़ जीतनेवाले सुशील कुमार, 12 साल पहले इतनी बड़ी राशि जीतकर सभी को कर दिया था हैरान

MOTIHARI : अमिताभ बच्चन के शो में पांच करोड़ जीतने के बाद भी गुमनामी की जिंदगी जी रहे बिहार से सुशील कुमार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार चर्चा का कारण बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के रिजल्ट को लेकर हो रही है। जिसमें उन्होंने अब अपनी मेहनत और शिक्षा के दम पर दो-दो सरकारी नौकरियां क्वालिफाई की हैं। सुशील कुमार सरकारी शिक्षक बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर दी है। 

केबीसी में 5 करोड़ी बनने वाले सुशील कुमार ने दो-दो नौकरियां मिलने पर खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी सभी से साझा की है। उन्होंने बताया है कि उनकी रैंक 119 आई है। खास बात ये है सुशील कुमार ने 12 साल पहले केबीसी में 5 करोड़ की धनराशि जीत ली थी इसके बाद भी वे लगातार पढ़ाई को लेकर कॉन्संट्रेट करते रहे और सफलता हासिल की। बता दें केबीसी में सुशील कुमार ने बताया था कि वह आईएएस की तैयारी करना चाहते थे। हालांकि वह आईएस नहीं बन सके। लेकिन अब बीपीएससी परीक्षा आखिरकार उन्होंने पास कर ली है।

बिहार के लाल ने केबीसी में पांच करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया था। 12 साल पहले बिहार के सुशील कुमार ने ये कारनामा कर दिखाया था। जिसके बाद वह सोनी टीवी के रियलिटी शो जलक दिखला जा में कंटेस्टेंट के रूप में पहुंचे थे। वहीं चुनाव आयोग ने भी उन्हें बिहार में अपना ब्रांड एम्बेस्डर घोषित किया था। लेकिन इसके बाद भी उनके स्थिति वैसी नहीं रही। बताया गया कि पैसे आने के बाद परिवार में झगड़े बढ़ गए। वहीं सुशील कुमार की शराब की लत ने उनका सबकुछ बर्बाद भी कर दिया था लेकिन बाद में वे फिर ट्रैक पर आ गए। 


Suggested News