बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी उपचुनाव में जदयू की हार के बाद नीतीश कुमार पर सुशील मोदी ने किया हमला, कहा - नीतीश कुमार दें इस्तीफा

कुढ़नी उपचुनाव में जदयू की हार के बाद नीतीश कुमार पर सुशील मोदी ने किया हमला, कहा - नीतीश कुमार दें इस्तीफा

PATNA : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव सीट के परिणाम सामने आ गए हैं और यहां भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता ने जदयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को लगभग 3649 वोट से हरा दिया है। जिसके बाद भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव में जदयू को पटखनी देने के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार पर हमला भी शुरू कर दिया है। जिसमें पहला हमला नीतीश कुमार के अच्छे मित्र रहे सुशील कुमार मोदी ने किया है। सुशील मोदी ने कुढ़नी उपचुनाव में जदयू की हार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की है।

2014 में दिया था इस्तीफा, इस बार भी दें

सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपने 2014 में लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत मिलने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था, इस बार करारी हार के बाद नीतीश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि जिस अति पिछड़ा के वोट पर जदयू दावे करती थी, वह अब भाजपा के साथ है। 

सुशील मोदी ने कहा कि इसके पहले हम गोपालगंज भी जीते थे। कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन ने पूरी ताकत झौंक दी। यहां तक कि लालू जी के किडनी ट्रांसप्लांट को भी भुनाने की कोशिश की गई। खुद मुख्यमंत्री ने यहां कई सभाएं की। लेकिन उसके बाद भी मुख्यमंत्री यह चुनाव नहीं जीता सके। जबकि चुनाव के अंतिम रात में करोड़ों रुपए खर्च किए गए। 


Suggested News